• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिले में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
पाली जिले में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

पाली, 10 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शनिवार 09 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। वहीं प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार 10 मई को दो पारियों में आयोजित हुई। प्रथम पारी प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न करवाई गई।

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई। 09 मई को 3 सतर्कता दल एवं 8 उप समन्वयक दल गठित किए गए, जबकि 10 मई को 4 सतर्कता दल एवं 10 उप समन्वयक दल तैनात रहे। सभी दलों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

9 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) परीक्षा में कुल 5367 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4228 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा उपस्थिति प्रतिशत 78.778 रहा। 1139 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं 10 मई को आयोजित संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा में कुल 6504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पारी में 5080 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1424 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 78.11 रहा। द्वितीय पारी में 5045 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 1459 अनुपस्थित रहे तथा उपस्थिति प्रतिशत 77.6 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से परीक्षा पाली जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

Previous Post

सोजत सिटी-30 लाख मूल्य के साबुन से भरे ट्रक को ड्राईवर द्वारा माल सहित खुर्दबुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार,, बाली के बीजापुर निवासी मनाराम देवासी का था ट्रक

Next Post

पाली जिले के चारों MSP खरीद केन्द्रों पर गेहूं खरीद कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी

Next Post
पाली जिले के चारों MSP खरीद केन्द्रों पर गेहूं खरीद कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी

पाली जिले के चारों MSP खरीद केन्द्रों पर गेहूं खरीद कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page