• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वीर हनुमान मंदिर में बालाजी को लगा छप्पन भोगः मंदिर पर सुंदर रोशनी और सजावट, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूर्व मंत्री दवे और चेयरमैन ने भी माथा टेका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत। सोजत के बस स्टैंड स्थित वीर हनुमान मंदिर में शनिवार को बालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार कर सुंदर अंगी की गई और मंदिर में छप्पन प्रकार के व्यंजन सजाए गए। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा।

महाआरती और भजन संध्या में उमड़ी भीड़

मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश कश्यप ने बताया कि आयोजन के दौरान बालाजी महाराज सहित मंदिर में विराजित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विशेष श्रृंगार किया गया। राकेश कश्यप और चंद्रप्रकाश कश्यप ने महाआरती की।

दिनेश टांक एंड पार्टी ने वाद्य यंत्रों के साथ जोशीले भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

महाआरती में जनप्रतिनिधि और समाजसेवी हुए शामिल

महाआरती में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर, सनातन धर्म ट्रस्ट अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी और समाजसेवी अनोपसिंह लखावत सहित कई लोग शामिल हुए।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन किए और छप्पन भोग के दर्शन का लाभ लिया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में उप चेयरमैन राकेश पंवार, आनंद भाटी, पंकज त्रिवेदी, कन्हैयालाल ओझा, भाजपा नेता राजेश तंवर, पार्षद सुधीर दवे, सुरेंद्र वैष्णव, सूरज जोशी, केशव, मुकुंद, समर्थ कश्यप, विष्णु व्यास और गणपत सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Previous Post

2 करोड़ रिश्वत लेते SOG के ASP का दलाल गिरफ्तारः एएसपी डिटेन; उदयपुर के 272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए कार में हुई डील

Next Post

पाली-मां-बेटी की हत्या कर लूटने वाले आरोपी को आजीवन कारावासः कोर्ट ने सुनाया फैसला, बाहर से ताला लगाकर भागा था आरोपी

Next Post

पाली-मां-बेटी की हत्या कर लूटने वाले आरोपी को आजीवन कारावासः कोर्ट ने सुनाया फैसला, बाहर से ताला लगाकर भागा था आरोपी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page