PALI SIROHI ONLINE
सोजत रोड-सोजत रोड | थाना क्षेत्र के रिसानिया के बड़ा आहट रावतों का बेरा में सोमवार को 44 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान लीला देवी 44 पत्नी सुखसिंह रावत के रूप में हुई। सूचना पर सोजत रोड पुलिस पहुंची। शव कब्जे में लिया। शव सोजत रोड के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने जांच शुरू की। थानाधिकारी कमला लोहार ने बताया कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।


