PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत के बगड़ीनगर थाना क्षेत्र के पोकरिया नाडी में खेत में काम करते समय सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल बगड़ी के चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
खेत पर काम करने के दौरान काटा
बगड़ीनगर थाना अधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नरपतराम (39) पुत्र लाबूराम सरगरा के रूप में हुई है। नरपतराम अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नरपतराम की दो बेटियां हैं। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

