PALI SIROHI ONLINE
जालोर-सांचौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 29 और 30 अगस्त को लगातार दो अलग-अलग कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.589 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा और 1.549 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया। अफीम के दूध के परिवहन में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन और थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में की गई।पहली कार्रवाई में डोडा पोस्त बरामद
29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सरहद पुर में दबिश देकर दिनेश कुमार (33) पुत्र किशनाराम विश्नोई (गोदारा), निवासी पुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.589 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी कार्रवाई में अफीम का दूध पकड़ा
30 अगस्त की रात सांचौर कस्बे में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली।
तलाशी में उनके कब्जे से 1.549 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अफीम के दूध के परिवहन में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर लाल (28) पुत्र नानूराम जाट, निवासी देवली थाना पुर, जिला भीलवाड़ा और विनोद (24) पुत्र रतनलाल जाट, निवासी वार्ड नंबर 5, बागोर, जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है।

