PALI SIROHI ONLINE
सोजत-प्रतीक मील ने सोजत डीएसपी का कार्यभार संभाल लिया है। वे सूरतगढ़ (गंगानगर) से ट्रांसफर होकर सोजत आए हैं। यहां कार्यरत पूर्व डीएसपी रतनलाल देवासी का तबादला बाली कर दिया गया है।
प्रतीक मील वर्ष 2019 बैच के आरपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे हनुमानगढ़ जिले में डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे मूल रूप से झुंझुनू जिले के निवासी हैं।
डीएसपी मील ने बताया कि सोजत क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित मामलों में नागरिकों की सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी और इस पर पूरी तत्परता से काम किया जाएगा।


