• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पूर्व SC जज माथुर ने पावापुरी तीर्थ के किए दर्शनः हाईकोर्ट जज विनीत माथुर भी सपरिवार साथ रहे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति अशोक कुमार माथुर और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधिपति विनीत माथुर ने सपरिवार पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम का दौरा किया। उन्होंने भगवान श्रीशंखेश्वर पार्श्वनाथजी के दर्शन किए।दर्शन के बाद, दोनों न्यायाधिपतियों ने गोशाला का दौरा किया। उन्होंने अपने हाथों से गोवंश को लड्डू खिलाए और 5117 गोवंश के लालन-पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंश अस्पताल में चल रहे इलाज कार्यों का भी अवलोकन किया और कामधेनु गौमाता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर, ट्रस्ट ने दोनों अतिथियों का सम्मान किया। उन्हें ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे जीवदया, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

पिता-पुत्र दोनों न्यायाधिपतियों ने इस भव्य धाम के निर्माण के लिए डायमंड उद्योगपति के. पी. संघवी परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “इस पावन धाम में आने वाले हर व्यक्ति को असीम शांति और सुकून की अनुभूति होती है।”

Screenshot
Previous Post

प्रतीक मील ने संभाला डीएसपी का पदभार, बोले-कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

Next Post

जोधपुर-पाली से लग्जरी बसों में गुजरात भेजा नकली पनीर: 450 रुपए MRP वाले पनीर को 240 रुपए में बेचा जा रहा था; 408 किलो जब्त

Next Post

जोधपुर-पाली से लग्जरी बसों में गुजरात भेजा नकली पनीर: 450 रुपए MRP वाले पनीर को 240 रुपए में बेचा जा रहा था; 408 किलो जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page