• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड के तत्कालीन EO रामकिशोर निलंबितः कचरा पात्र खरीद मामले में कार्रवाई, स्थानीय निकाय विभाग ने जारी किए आदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
आबूरोड के तत्कालीन EO रामकिशोर निलंबितः कचरा पात्र खरीद मामले में कार्रवाई, स्थानीय निकाय विभाग ने जारी किए आदेश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आबूरोड-नगर पालिका में कचरा पात्र (डस्टबिन) खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अधिकारी रामकिशोर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई स्थानीय निकाय विभाग की ओर से की गई है।

स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि आबूरोड नगर पालिका में कचरा पात्र खरीद प्रकरण में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बादरामकिशोर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी।

रामकिशोर वर्तमान में नगर पालिका पीपाड़ सिटी में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान रामकिशोर का मुख्यालय स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय, जयपुर रहेगा। नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नगर पालिका पीपाड़ सिटी की ओर से किया जाएगा।

स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने यह आदेश जारी किया है। कचरा पात्र खरीद मामले में हुई यह कार्रवाई नगर पालिका प्रशासन में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Previous Post

वासा में स्कूल के गेट पर छात्राओं ने लगाया तालाः टीचर्स की कमी को लेकर फूटा आक्रोश, टीसी लेने की चेतावनी

Next Post

सगी बेटी ही निकली मां की कातिल, 7 लाख की सुपारी देकर कार से कुचलवाया, सामने आई हैरान करने वाली वजह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page