• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में मां-बेटे का वर्षीदान वरघोड़ा निकलाः घोड़ा-गाड़ियों के साथ आचार्य व गुरु भगवंत हुए शामिल; फरवरी में सूरत में दीक्षा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 19, 2026
in Local
0
सिरोही में मां-बेटे का वर्षीदान वरघोड़ा निकलाः घोड़ा-गाड़ियों के साथ आचार्य व गुरु भगवंत हुए शामिल; फरवरी में सूरत में दीक्षा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में गुरुवार को दीक्षा लेने जा रही मां और बेटे के सम्मान में वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया। शोभायात्रा में भगवान के रथ, घोड़ा-गाड़ियां, आचार्य भगवंत और गुरु भगवंत शामिल हुए।

सुबह 8 बजे शोभायात्रा दीक्षार्थियों के सुनारवाड़ा स्थित घर से शुरू हुई। यह नगर के प्रमुख रास्तों से होते हुए जैन वीसी पहुंची। सिरोही और आसपास के इलाकों से जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

आगामी दीक्षा प्रसंग सुंदरबाई हीराचंद (तवरी वाला), रीना बेना और सिद्ध भाई से जुड़ा है। मां और बेटे ने सांसारिक जीवन छोड़कर संयम मार्ग अपनाने का संकल्प लिया है। उनकी दीक्षा का मुहूर्त 8 फरवरी 2027 को सूरत में तय किया गया है।

जैन वीसी के प्रवचन हॉल में सकल जैन संघ ने दोनों दीक्षार्थियों का बहुमान और अभिनंदन किया। इसके बाद सुबह 11:30 बजे सकल संघ के लिए स्वामीवात्सल्य रखा गया।

धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 20 नवंबर को बड़े आदेश्वर जिनालय में सुबह 10 बजे सिद्धचक्र महापूजन होगा। आयोजक परिवार ने सकल श्रीसंघ से इसमें शामिल होने की अपील की है।

आयोजक परिवार की ओर से सुंदरबाई हीराचंद (तवरी वाला), चंद्रा सुरेश कुमार जवेरीचंद (शांति मेडिकल स्टोर) एवं मासी-मासाजी सहित समस्त परिवार ने समाजबंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

लाला भाई जैन ने बताया कि मां और बेटे का एक साथ सांसारिक मोह-माया का त्याग कर संयम एवं दीक्षा के मार्ग पर अग्रसर होना जैन समाज के लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायक और धर्म आराधना का विशेष अवसर है। इस भव्य आयोजन में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने सिरोही की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

Previous Post

पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही 9 टेक्टर चार ट्रेलर जब्त

Next Post

आबुरोड- 85 कार्टून शराब तस्करी के मामले में शराब सप्लायर युवराज सिंह गिरफ्तार

Next Post
आबुरोड- 85 कार्टून शराब तस्करी के मामले में शराब सप्लायर युवराज सिंह गिरफ्तार

आबुरोड- 85 कार्टून शराब तस्करी के मामले में शराब सप्लायर युवराज सिंह गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page