PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शराब तस्करी के मामले में वांछित शराब सप्लायर मुल्जिम को किया गिरफ्तार डॉ. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 05-10-2026 को कंटेनर से बरामद चंडीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के सप्लायर वांछित मुल्जिम युवराजसिंह को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः- दिनांक 05-10-2026 को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान बंद बोडी ट्रक कंटेनर नम्बर NL-07-AA-4302 से 85 कार्टून चंडीगढ निर्मित शराब को जब्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये। प्रकरण में जब्तशुदा शराब भरवाने वाले आरोपी युवराजसिंह की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवराजसिंह से जब्तशुदा शराब के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार मुल्जिमः-
युवराजसिंह पुत्र भवानीसिंह जाति रावत उम्र 24 साल निवासी केसरपुरा पुलिस थाना मांगलियावास जिला अजमेर
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. नरेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3.ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. हरिसिंह कानि.न.211 पुलिस थाना आबूरोड रीको


