PALI SIROHI ONLINE
सिरोही | उथमण टोल के पास हाईवे पर गड्डा आने से ऑटो असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार 5 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार उथमण निवासी एक परिवार बेडाणा भाई की शादी में गया था। वहां से ऑटो में लौटते समय रात करीब 9.30 बजे मामाजी मंदिर के पास उथमण टोल नाके पर गड्डा आया। ऑटो का संतुलन बिगड़ा। चालक हंजाराम भील ऑटो को काबू नहीं कर पाया। ऑटो पलट गई।
घायलों को इलाज के लिए सिरोही जिला अस्पताल लाया गया। 15 साल के भवानी को सिर के पास गंभीर चोट लगी। दाहिने कान के पास चोट ज्यादा थी। उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक हंजाराम पुत्र उमाजी भील निवासी सेदरीया उथमण है। हादसे में सविता 50, पताराम 39, भवानी 15, कांता 19, मोहनलाल 65 घायल हुए।


