• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-ढोला ब्रिज पर सड़क हादसे में कार सवार दो की मौतः फंसे शवों को कड़ी मशक्कत से निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
सांडेराव-ढोला ब्रिज पर सड़क हादसे में कार सवार दो की मौतः फंसे शवों को कड़ी मशक्कत से निकाला

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यवसायी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। जयपुर से कच्छ (गुजरात) लौट रहे दोनों की कार पीछे से आए ट्रोले की टक्कर के बाद आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी। दो ट्रोलों के बीच कार बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों के शव कार में ही फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।ढोला ब्रिज पर हुआ हादसा

सांडेराव थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने बताया – हादसा शनिवार रात सांडेराव थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर ढोला ब्रिज के पास हुआ। मृतकों की पहचान गुजरात के कच्छ निवासी मार्बल व्यवसायी डिम्पल कुमार जैन (49) और आबूरोड के मावल निवासी उनके ड्राइवर जेताराम (24) के रूप में हुई है।

पीछे से ट्रोले ने मारी टक्कर, आगे वाले ट्रोले में घुसी कार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मार्बल व्यवसायी किसी काम से जयपुर गए थे। शनिवार रात वे अपने ड्राइवर के साथ कार से वापस कच्छ लौट रहे थे। इसी दौरान ढोला ब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक ट्रोले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार आगे चल रहे दूसरे ट्रोले से जा टकराई और दोनों ट्रोलों के बीच फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में फंसे शवों को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई थी, जिससे दोनों के शव उसमें ही फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों शवों को सांडेराव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।

Previous Post

उथमण टोल के पास गड्डे से बिगड़ा संतुलन, ऑटो पलटा; पांच घायल

Next Post

बिजली पोल से करंट लगने से  बछड़े की मौत, लोगों ने लाइनों की जांच की मांग की

Next Post
बिजली पोल से करंट लगने से  बछड़े की मौत, लोगों ने लाइनों की जांच की मांग की

बिजली पोल से करंट लगने से  बछड़े की मौत, लोगों ने लाइनों की जांच की मांग की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page