PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में टीकमाराम उनिपु थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में पंचदेवल से उथमण जाने वाले रास्ते पर एक बिना नम्बरी JOHN DEERE ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी को जब्त कर अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र खेताराम जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी सगालिया थाना पालडी एम को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त से अनुसन्धान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- सुरेश कुमार पुत्र खेताराम जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी सगालिया थाना पालडी एम
पुलिस टीमः-
1- टीकमाराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम
2- राजेन्द्र कुमार सउनि पुलिस थाना पालडी एम
3- शंकरलाल कानि न 53 पुलिस थाना पालडी एम
4- गणेश कुमार कानि 260 पुलिस थाना पालडी एम


