PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजना वृताधिकारी वृत रेवदर के निकटतम सुपरविजन मे अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा मय टीम द्वारा बालक के साथ छीना झपटी कर मोबाईल छिनकर ले जाने की वारदात में शरीक लम्बे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मोबाईल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- दिनांक 20.01.2026 को प्रार्थी हरजीराम पुत्र चेलाजी जाति कोली निवासी थल हाल डबानी ने लिखित रिपोर्ट दी कि मेरा पुत्र जितेन्द्र कुमार दुध लेकर गांव डबानी से वापस मेरे कुंए पर आ रहा था। उस समय एक मोटरसाईकिल पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मेरे पुत्र जितेन्द्र कुमार के हाथ में से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल छीना झपटी कर मोबाईल लेकर फरार हो गये। जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुये व
आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनावो को मध्यनजर रखते हुये वांछित व फरार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबीर तंत्र के माध्यम से प्रकरण में लम्बे समय से फरार आरोपी लक्ष्मण कुमार उर्फ लसाराम को बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से अनुसंधान किया जाकर प्रार्थी के नाबालिग किशोर से छीना झपटी में लिया गया मोबाईल उसके कब्जे से बरामद किया गया व आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। घटना में शरीक आरोपीगण राजा उर्फ राजु पुत्र मावा व लाला पुत्र बाबु जातियान गरासिया निवासीगण सिबलिया फली, चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही को पुर्व में गिरफतार किये जाकर बाद पुछताछ / अनुसंधान के माननीय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजे गये थे, जो न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
लक्ष्मण कुमार उर्फ लसाराम पुत्र कालाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी सिबलिया फली, चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही।
गठित टीम :-
1- अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2 भुराराम सउनि, पुलिस थाना अनादरा ।
3- हीराराम हैड कानि. 428, पुलिस थाना अनादरा।
4- हेमन्त भारती कानि. 287, पुलिस थाना अनादरा।
5- बदाराम कानि नं 510, पुलिस थाना अनादरा।


