• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-2 ट्रेलर में भिड़ंत से लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, तीन घंटे लगा रहा जाम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-दो ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। घटना में एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर समेत तीन लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

घटना सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में एन एच- 168 (कांडला हाईवे) की है।

थाना सीआई कमलेश गहलोत ने बताया- घटना शनिवार रात9 बजे सिरोड़ी अस्पताल के पास हुई। एक ट्रेलर जयपुर से मोरबी (गुजरात) की ओर टाइल्स लेकर जा रहा था। वहीं पत्थरों से भरा दूसरा ट्रेलर अनादरा से सिरोड़ी की ओर आ रहा था। सिरोड़ी अस्पताल के आगे दोनों ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रेलर में आग लग गई।

कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए। आग की चपेट में आए ट्रेलरों के टायर लगातार फटते रहे, जिससे तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

जिंदा जला ट्रेलर ड्राइवर, मौत

इस दौरान मोरबी जा रहे ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर के साथ दूसरे ट्रेलर के हेल्पर ने कूदकर जान बचा ली। मगर ड्राइवर आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया। आग इतनी भीषण थी कि मृतक की केवल हड्डियां ही बरामद हो पाई। मृतक ड्राइवर की पहचान टोंक जिले के राधावलपुरा निवासी मुकेश पुत्र प्रभु के रूप में हुई।सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक आंजणा, थानाधिकारी कमलेश गहलोत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दो दमकल मौके पर पहुंची

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना के 40 मिनट बाद एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। हादसे के डेढ़ घंटे बाद पहुंची दूसरी दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर अनादरा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं।

तीन घंटे तक प्रभावित रहा हाईवे

हादसे के बाद कांडला हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने पहले वन-वे ट्रैफिक शुरू कर हल्के वाहनों की आवाजाही करवाई, जबकि भारी वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। बाद में क्रेन की मदद से जले हुए ट्रेलरों को सड़क से हटाया गया। करीब रात 12 बजे हाईवे पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका।

Previous Post

आबूरोड नगर पालिका में EO पद पर दीपिका वीरवाल की हुई नियुक्त, पहले भी संभाल चुकी प्रभार

Next Post

दिनेश पालीवाल सिरोही वृत के नए सहायक आयुक्त, सुरेश मीणा एसीटीओ के पद पर नियुक्त

Next Post

दिनेश पालीवाल सिरोही वृत के नए सहायक आयुक्त, सुरेश मीणा एसीटीओ के पद पर नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page