• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड नगर पालिका में EO पद पर दीपिका वीरवाल की हुई नियुक्त, पहले भी संभाल चुकी प्रभार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-स्वायत्त शासन विभाग ने आबूरोड नगर पालिका में नियमित अधिशासी अधिकारी (ईओ) की नियुक्ति की है। विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, दीपिका वीरवाल को आबूरोड नगर पालिका का नया ईओ बनाया गया है।

वीरवाल इससे पहले भी आबूरोड नगर पालिका में सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर 2024 को अधिशासी अधिकारी का पदभार संभाला था, लेकिन 12 दिसंबर 2025 को उन्हें एपीओ कर दिया गया था।

उनके स्थान पर अनिल जिंगोनिया ने 19 दिसंबर 2025 को ईओ का पदभार ग्रहण किया था। हालांकि, कचरा पात्र खरीद सहित विभिन्न मामलों में कथित अनियमितताओं की जांच के बाद राज्य सरकार ने उन्हें 18 जून 2026 को निलंबित कर दिया था।

जिंगोनिया के निलंबन के बाद, पिंडवाड़ा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य को आबूरोड नगर पालिका का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

Previous Post

प्रेम संबंध के चलते पत्नी की हत्या, पति ने दोस्त के साथ मिलकर नहर में फेंका

Next Post

सिरोही-2 ट्रेलर में भिड़ंत से लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, तीन घंटे लगा रहा जाम

Next Post

सिरोही-2 ट्रेलर में भिड़ंत से लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, तीन घंटे लगा रहा जाम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page