PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के भाजपा ने देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को वाहन रैली निकाली। इसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यह वाहन रैली रामझरोखा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए संकल्प लिया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि रैली का नेतृत्व तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ ने किया। इसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
मंत्री देवासी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
देवासी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर लोगों को गुमराह करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनके सवालों का उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस को अपना चश्मा उतारकर देखना चाहिए, क्योंकि पिछले ढाई साल में सिरोही विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य लाए गए हैं।


