PALI SIROHI ONLINE
परशुराम महादेव पैदल संघ दर्शनार्थियों का मुंडारा में स्वागत
मुंडारा।हनुमान नवयुवक मंडल साण्डेराव के तत्वावधान में परशुराम महादेव पैदल दर्शनार्थियों का परशुराम महादेव दर्शन करने जाते समय मुंडारा गावं में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
हनुमान नवयुवक मंडल साण्डेराव के तत्वावधान में 24वीं वार्षिक पैदल यात्रा में 151 पैदल यात्री दिनेश रावल के नेतृत्व में साण्डेराव से परशुराम महादेव दर्शनार्थ जा रहे थे।
पैदल दर्शनार्थियों के मुंडारा से गुजरते वक्त मुंडारा गावं में गोडवाड़ मेवाड़ा कलाल समाज के युवा अध्यक्ष संजयपालसिंह मेवाड़ा,हनुमान नवयुवक मंडल साण्डेराव पैदल यात्री संघ नेतृत्वकर्ता दिनेश रावल,पैदल दर्शनार्थी अर्पित मेवाड़ा,सुनील मेवाड़ा, प्रवीण सुथार,धनेश मेवाड़ा,करणसिंह राठौड़, एडवोकेट जयपालसिंह राणावत, शैतानसिंह राजपुरोहित,गणपत सेन,कृष्णा वैष्णव,विक्रमसिंह सिसोदिया,कमलेशकुमार लौहार,ओमकारसिंह सहित पैदल यात्रियों का मुंडारा गावं में एडवोकेट अक्षय मेवाड़ा, राधाकृष्णन शिक्षक संघ प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाड़ा,कमलेश मेवाड़ा, अभिषेक मेवाड़ा, लालसिंह सांखला, प्रदीपसिंह, शुभम मेवाड़ा आदि ने गाजों-बाजों, मंगलगीत गाते, परशुराम महादेव के जयकारों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत कर परशुराम महादेव दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी।
वीडियो


