• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ठेका श्रमिकों की मांगें, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0
ठेका श्रमिकों की मांगें, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही. रैली निकाल कलेक्टर को दिया ज्ञापन। सिरोही | भारतीय मजदूर संघ के राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन हुआ। जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह की अगुवाई में रैली निकाली। आम्बेडकर सर्कल पर सैकड़ों श्रमिक जुटे। रैली बस स्टैंड रोड, सरजावाव गेट, राजमाता धर्मशाला रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए सरूपविलास कलेक्टर कार्यालय पहुंची। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सरजावाव दरवाजे के बाहर आम सभा हुई।

आमसभा में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार लेबर कोड लागू किए हैं। इनमें से दो कोड का भारतीय मजदूर संघ समर्थन करता है। दो लेबर कोड में संशोधन की मांग है। उन्होंने कहा कि लेबर कोड में न्यूनतम वेतन देने की व्यवस्था है। नियुक्ति पत्र देने की व्यवस्था है। संगठन इसका समर्थन करता है। उन्होंने मांग की कि राज्य में जल्द श्रम कानून लागू किए जाएं। ठेका श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं देने वालों पर कार्रवाई हो। समय से अधिक काम कराने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होंने मांग की कि राजस्थान में श्रम कानून सख्ती से लागू किए जाएं।

Previous Post

तेज हवा से गिरे पेड़: 20 मिनट की बारिश में गिरा तापमान, बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Next Post

भीनमाल में सूने मकान से लाखों की चोरीः परिवार जागरण में था; खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गहने और नकदी चुराए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page