• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल में सूने मकान से लाखों की चोरीः परिवार जागरण में था; खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गहने और नकदी चुराए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0
भीनमाल में सूने मकान से लाखों की चोरीः परिवार जागरण में था; खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गहने और नकदी चुराए

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल के निकटवर्ती दांतीवास क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में भीनमाल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घटना उस समय हुई जब परिवार गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार दांतीवास निवासी हरचंद पुत्र नथाराम पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात को परिवार के सभी सदस्य गांव पमाना में जागरण में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों व पेटियों के ताले तोड़ दिए।

40 तोला सोना और नकदी चुराई

चोरों ने सोने के कड़े, चेन, अंगूठियां, झुमके सहित करीब 40 तोला सोना, 1.200 किलोग्राम चांदी तथा लगभग 2.53 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और चोरी का पता चला।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक पूनमचंद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous Post

ठेका श्रमिकों की मांगें, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page