• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनः भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09257, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई 2026 से 26 जून 2026 तक (कुल 05 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 02:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई 2026 से 27 जून 2026 तक (कुल 05 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 01:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में भावनगर परा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, सरखेज, गांधीग्राम, चांडखेडा रोड, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

Previous Post

आबू रोड-अवैध शराब से भरी कार जप्त,दो गिरफ्तार

Next Post

आबूरोड रेलवे यार्ड में मिले शव की पहचानः चार दिन पहले इंटरव्यू के लिए घर से निकला था, 11 मई को हुई थी शादी

Next Post

आबूरोड रेलवे यार्ड में मिले शव की पहचानः चार दिन पहले इंटरव्यू के लिए घर से निकला था, 11 मई को हुई थी शादी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page