• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड रेलवे यार्ड में मिले शव की पहचानः चार दिन पहले इंटरव्यू के लिए घर से निकला था, 11 मई को हुई थी शादी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड रेलवे यार्ड में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त भुज (गुजरात) निवासी 28 वर्षीय अजय प्रजापति पुत्र प्रेमजी भाई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अजय प्रजापति 15 मई को नौकरी के इंटरव्यू में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

इसी बीच, आबूरोड रेलवे यार्ड में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।

जानकारी के अनुसार, मृतक अजय प्रजापति की शादी हाल ही में 11 मई को हुई थी।

मृतक की पहचान में एनपीजी मेंबर्स गुजरात का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनकी सहायता से पुलिस को शिनाख्त करने में सफलता मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनः भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन

Next Post

गैंगरेप केस में थानाधिकारी ने पीड़िता को बताया था झूठाः कहा- मर गई तो कोई धारा नहीं बनती, ब्लैकमेल कर रही है; ऑडियो आया सामने

Next Post

गैंगरेप केस में थानाधिकारी ने पीड़िता को बताया था झूठाः कहा- मर गई तो कोई धारा नहीं बनती, ब्लैकमेल कर रही है; ऑडियो आया सामने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page