PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही तहसील के दो अलग-अलग गांवों में सर्पदंश से दो किसान गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों इलाज शुरू किया।
पाडीव गांव में एक किसान खेत में काम करते समय सांप के डंसने से बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। खेत मालिक उसे तुरंत अस्पताल ले गया। सांप को अस्पताल ले जाने पर पता चला कि वह रसेल वाइपर था।
डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और करीब एक घंटे बाद उसे होश आया। अब उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।
राजपुरा बालदा गांव में एक अन्य किसान को टमाटर के कैरेट उठाते समय सांप ने दाहिने हाथ में डंस लिया। डंसते ही उसे चक्कर आने लगे। उसे भी सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर उसे आईसीयू में भर्ती किया है।




