• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-शराब तस्करी के मामले में सात माह से फरार ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0
सिरोही-शराब तस्करी के मामले में सात माह से फरार ईनामी अपराधी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा शराब तस्करी व अन्य मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में अक्टूबर 2025 में ट्रक से जब्त पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 1005 कार्टून में मामले में करीबन सात माह से फरार चल रहे जम्मु कश्मीर निवासी मुल्जिम साबिर हुसैन को पटियाला पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटनाः-दिनांक 14-10-2025 को पुलिस चौकी मावल पर नाकांबदी के दौरान ट्रक नम्बर JK-05-G-9091 से पंजाब राज्य निर्मित 1005 कार्टून अवैध शराब जब्त कर मौके से मुल्जिम मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया था तथा मुल्जिम साबिर हुसैन मौके से भाग गया था। इस पर वांछित मुल्जिम साबिर हुसैन की तलाश हेतु जम्मु कश्मीर मुल्जिम के निवास पर टीम भेजी जाकर तलाश की गई। मगर मुल्जिम अपने घर पर नहीं मिला। वांछित मुल्जिम साबिर हुसैन की गिरफ्तारी हेतु लम्बे समय तक अलग-अलग स्थानों पर तलाश की गई, मगर भरसक प्रयास के बावजूद गिरफ्तारी नही हो सकी। वांछित मुल्जिम गिरफ्तारी के भय से सकूनत से रूपोश रहने व गिरफ्तारी नही होने से पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मुल्जिम साबिर हुसैन की गिरफ्तारी हेतु 7000/- रूपये का ईनाम घोषित कर जिले के टॉप-10 वांछित अपराधीयों की सूची में रखा जाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये तथा मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना आबूरोड रीको से एक टीम पंजाब व जम्मु कश्मीर रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा वांछित ईनामी टॉप-10 अपराधी साबिर हुसैन की हरियाणा व पंजाब राज्य में अलग-अलग स्थानों पर तलाश करते हुए तकनीकी की सहायता से वांछित अपराधी को ट्रेस आऊट कर पटियाला पंजाब से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता मुल्जिमः-साबिर हुसैन पुत्र  नजीर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी गांव बींडी पोस्ट बडून कला पुलिस थाना राजौरी जिला राजौर जम्मु कश्मीर

पुलिस टीमः-
1.लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.  ओमप्रकाश कानि.न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. राजवीरसिंह कानि.न. 1011 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. सुरेन्द्रसिंह कानि.न.243 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5.  नरेन्द्रकुमार कानि. साईबर सैल सिरोही

Previous Post

पाली हिन्दु सेवा मण्डल से पंखे चोरी करने वाली गैंग का खुलासा कर दो आरोपियो से चोरी के 06 पंखे बरामद

Next Post

पाली- महिला के पर्स से 10 तौला सोने की ज्वैलरी नकदी चोरी का आरोपी गिरफतार

Next Post
पाली- महिला के पर्स से 10 तौला सोने की ज्वैलरी नकदी चोरी का आरोपी गिरफतार

पाली- महिला के पर्स से 10 तौला सोने की ज्वैलरी नकदी चोरी का आरोपी गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page