• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-तलवारबाजी और बंदूक चलाना सीखेंगी बेटियां, डीडवाना में लेंगी शौर्य प्रशिक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
सिरोही-तलवारबाजी और बंदूक चलाना सीखेंगी बेटियां, डीडवाना में लेंगी शौर्य प्रशिक्षण

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी ने बहनों में आत्मरक्षा, अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने के लिए पहल की है।

इसके तहत सिरोही जिले से 45 बहनों की टोली रविवार को डीडवाना के लिए रवाना हुई। टोली को गोयली चौराहा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण से जयकारों के साथ विदा किया गया। टोली में 42 शिक्षार्थी बहनें हैं। 3 शिक्षिकाएं साथ हैं। प्रशिक्षण शिविर 17 मई को शाम 4 बजे शुरू होगा। शिविर24 मई तक चलेगा। विहिप के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली ने बताया कि सात दिन के प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता पर जोर रहेगा। योगाभ्यास कराया जाएगा। नियुद्ध का अभ्यास होगा। तलवारबाजी का प्रशिक्षण होगा।

बंदूक चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बहनों के मानसिक विकास के लिए बौद्धिक सत्र भी होंगे। संगठन के उच्चाधिकारी अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। सत्रों में राष्ट्रीयता पर चर्चा होगी व लव जिहाद जैसी समसामयिक चुनौतियों पर जानकारी दी जाएगी। नेतृत्व क्षमता के विकास पर मार्गदर्शन मिलेगा। संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण होगा। विहिप की जिला उपाध्यक्ष इंद्रा खत्री ने बताया कि शिविर की दिनचर्या अनुशासित रहती है।

प्रशिक्षण रोज सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। उद्देश्य बहनों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। इस दौरान इंद्रा खत्री और दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका पिंकी राजपुरोहित ने बहनों को प्रशिक्षण और कड़े नियमों की जानकारी दी। मौके पर शंकरलाल माली, अशोक रावल, नरेंद्र बंजारा, विनोद सेन, शिवलाल सुथार, नरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

परावा गांव में गाय गहरे कुएं में गिरी: बजरंगी टीम ने रस्सी और बेल्ट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला

Next Post

पाली- जूते-चप्पल की दुकान में लगी आगः शॉर्ट सर्किट से भड़की, धुआं निकलते देख दुकानदार को बुलाया, शटर खोलते ही निकली लपटें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page