• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- जूते-चप्पल की दुकान में लगी आगः शॉर्ट सर्किट से भड़की, धुआं निकलते देख दुकानदार को बुलाया, शटर खोलते ही निकली लपटें

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
पाली- जूते-चप्पल की दुकान में लगी आगः शॉर्ट सर्किट से भड़की, धुआं निकलते देख दुकानदार को बुलाया, शटर खोलते ही निकली लपटें

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के मुख्य बाजार में रविवार अलसुबह शॉर्टसर्किट के कारण एक जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के जूते और चप्पल जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आग बार-बार भड़क रही है।यह घटना मुख्य बाजार में राजपोल गेट के पास गोटावत भवन के नीचे स्थित ‘पूजा फुटवियर’ नामक दुकान में हुई। ये दुकान कांग्रेस नेता और समाजसेवी चंपालाल खोरवाल की है। रविवार सुबह जब दुकान का शटर बंद था, तब वेंटिलेटर से धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही चंपालाल खोरवाल के बड़े बेटे और पार्षद जितेंद्र पोरवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटर खोला तो दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलने लगीं। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्टसर्किट देर रात में ही हो गया था और जूते-चप्पल के कार्टून तथा पैकेट के कारण आग तेजी से फैल गई।

सोजत नगर पालिका की दमकल टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने के दौरान दमकल की पूरी टंकी खाली हो गई, जिसे बाद में दो ट्रैक्टरों की मदद से फिर से भरा गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए जेसीबी की सहायता से दुकान के अंदर से जले हुए मलबे को हटाया जा रहा है।घटना के समय दुकान मालिक चंपालाल खोरवाल अजमेर में अपनी बहन की बेटी के सगाई समारोह में गए हुए थे। रविवार सुबह उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत सोजत के लिए रवाना हो गए। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Previous Post

सिरोही-तलवारबाजी और बंदूक चलाना सीखेंगी बेटियां, डीडवाना में लेंगी शौर्य प्रशिक्षण

Next Post

पाली-नशे की मनुहार करने पर छोड़ेंगे खाना और प्रोग्राम, बाल विवाह-मृत्युभोज पर भी रोक; गंगाप्रसादी में बनेगी लापसी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page