PALI SIROHI ONLINE
सिरोही/सिरोही में रावल ब्राह्मण समाज के शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को 14 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का आयोजन रावल ब्राह्मण स्वाभिमान मंच की ओर से किया जाएगा।
सिरोही स्थित रावल ब्राह्मण छात्रावास में समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियां तय करने और प्रतिभावान विद्यार्थियों कीजिम्मेदारियां तय करने और प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी जुटाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मंच की ओर से प्रतिभाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर
बैठक में मंच संरक्षक महेंद्र रावल भंदर ने कहा कि समाज के लोग जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें सहयोग और मदद करनी चाहिए। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर एकता की भावना से आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामूहिक रूप से समाज के विकास के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
सम्मान से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
सुमेरपुर नगरपालिका के पार्षद रविकांत रावल ने कहा कि समाज के विद्यार्थियों ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतिभावान सम्मान समारोह के माध्यम से उनका उत्साह बढ़ाने और अन्य युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे
मंच के राष्ट्रीय सचिव राहुल रावल ने बताया कि प्रतिभावान सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समाज की प्रतिभाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। समाज की इन प्रतिभाओं का सम्मान करने से शिक्षा के क्षेत्र में भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित पार्षदों और नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उम्मीद है कि सभी जनप्रतिनिधि समाज और क्षेत्र के हित में बेहतर कार्य करेंगे।
युवाओं को एकजुट करने पर जोररावल स्वाभिमान मंच के महामंत्री दिनेश रावल अरठवाडा ने कहा कि मंच के माध्यम से समाज के युवाओं को एकजुट किया जा रहा है। युवा किसी भी क्षेत्र में समाज का नाम आगे बढ़ा रहे हैं तो ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पंचायती राज के चुनाव होने हैं। ऐसे में समाज के बंधुओं को आपसी मतभेद दूर कर समन्वय के साथ चुनाव में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर आएं।
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत
बैठक के दौरान हाल ही में चुने गए जनप्रतिनिधियों का भी स्वागत किया गया। इनमें पिण्डवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष राकेश रावल के प्रतिनिधि जयेश रावल, सुमेरपुर पार्षद रविकांत रावल, आबूराज पार्षद अरविन्द रावल और मंडार पार्षद दिनेश रावल शामिल रहे। मंच की ओर से सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में सहयोग की उम्मीद जताई गई।
समाज को एकजुट करने का प्रयास
गिरीश रावल ने कहा कि रावल ब्राह्मण स्वाभिमान मंच समाज को एकजुट करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। 14 नवंबर का प्रतिभावान सम्मान समारोह समाज के लिए महत्वपूर्ण आयोजन रहेगा।





