• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव में पाली के किसान उतारेंगे प्रत्याशी !: 150 गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक में होगा फैसला, मांगी राय

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली/किसान संघर्ष समिति की बैठक बालाजी मंदिर खुंडावास में समिति अध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली के नेतृत्व में हुई। बैठक में किसानों ने इस बार अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतारने पर चर्चा की। इस दौरान 50-60 गांवों के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी क्षेत्र में पानी की समस्या और चल रहे आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी।

बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले करीब पांच साल से पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।क्षेत्र में चकचांद मारिया और बुझा बांध का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन किसानों ने निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर रोष जताया। किसानों का कहना था कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद बांधों का काम अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रहा है।

बैठक में अधिकांश किसान प्रतिनिधियों ने आगामी पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में किसान संघर्ष समिति के सदस्यों को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने का विचार रखा। किसानों ने कहा कि संघर्ष समिति के माध्यम से पानी के मुद्दे को मजबूती से उठाने वाले प्रतिनिधियों को चुनाव में समर्थन दिया जा सकता है।

किसानों ने बताया कि 3 अक्टूबर को किरवा मामाजी मंदिर में हुई बैठक में भी अधिकांश किसानों ने संघर्ष समिति के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारने की बात रखी थी। अब करीब दो दिन बाद लगभग 150 गांवों के किसान प्रतिनिधियों की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी किसानों की राय लेकर सर्वसम्मति से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में नाथुदान चारण, गंगादान चारण, प्रभुदान चारण, कान सिंह खंडावास, राजू मीना गोदावास, मदन सिंह जागरवाल, विसन सिंह पादरला, हरिराम पटेल, अर्जुन सिंह जैतपुरा, रतन सिंह गिरवर, किशनराम पटेल, भैरूसिंह सेदरिया, खिमाराम सेदरिया, सूरसिंह डरी, कल्याण सिंह राणा, दुर्गाराम पटेल, महेंद्र सिंह, मोंटूसिंह डिंगाई, संग्राम सिंहगिरवार, झुंजार सिंह, धनाराम पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

रावल ब्राह्मण समाज के होनहार होंगे सम्मानित, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, युवाओं को प्रोत्साहन

Next Post

इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तारः रील पर किया था भड़काऊ कमेंट्स, पुलिस ने आरोपी की आईडी कराई डिलीट

Next Post

इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तारः रील पर किया था भड़काऊ कमेंट्स, पुलिस ने आरोपी की आईडी कराई डिलीट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page