सिरोहि चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज का सम्मान तथा प्रतिभावान समारोह, विद्यार्थियों का सम्मान, समाज की एकता और शिक्षा पर जोर
PALI SIROHI ONLINE
सिरोहि चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज का सम्मान तथा प्रतिभावान समारोह, विद्यार्थियों का सम्मान, समाज की एकता और शिक्षा पर जोर
नगराज वैष्णव
सिरोही। जिला वैष्णव बैरागी समाज सिरोही के तत्वावधान में रविवार को सारणेश्वर महादेव मंदिर के पास तृतीय स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिरोही जिले के साथ रानी, फालना , पाली, बाली, आहोर, सांचौर एवं भीनमाल से समाजबंधु परिवार सहित पहुंचे। समारोह में करीब 1500 से 1700 लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण, आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
समारोह में समाज की बेटियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। समाज के भामाशाहों का जिला समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। वहीं सिरोही जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज को संगठित रखने तथा विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर कांतीलाल वैष्णव, आत्माराम वैष्णव, सुरेश वैष्णव, रमेश वैष्णव, शंकरदास वैष्णव, कैलाश वैष्णव, प्रवीण वैष्णव , प्रकाशचंद वैष्णव फालना , हरीश कुमार वैप्णव बारवा, घीसूदास वैष्णव किरवा सोहनदास बोया , एवं रघुरामावत सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन हितेश रामावत ने किया।

