• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में पेंशनर्स की आरजीएचएस से संबंधित पेंशनर समस्याओ को सुलझाने हेतु ज्ञापन दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0
बाली में पेंशनर्स की आरजीएचएस से संबंधित पेंशनर समस्याओ को सुलझाने हेतु ज्ञापन दिया

PALI SIROHI ONLINE

बाली में पेंशनर्स की आरजीएचएस से संबंधित पेंशनर समस्याओ को सुलझाने व पेंशनर भवन को पेंशनर्स को सौपने हेतु ज्ञापन।

पेंशनर्स को आरजीएचएस (RGHS) मे अनुमोदित चिकित्सालयो एवम फार्मा स्टोर्स  द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रुप से उपलब्ध कराने के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम से बाली अतिरिक्त जिला कलेक्टर सेलेन्द्र सिंह को पेंशनर्स उप शाखा,बाली के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया ।

ज्ञापन मे आरजीएचएस को बीमा मोड पर नही देने,पेंशनर्स हेतु ओपीडी व आईपीडी की वर्तमान व्यवस्था को जारी रखा जाए तथा मूल योजना को नहीं छेडा जाए, पूर्व मे आरजीएचएस में निशुल्क सुविधा का लाभ नही मिलने के कारण पेंशनर्स द्वारा नकद भुगतान किया गया,उसका पुनर्भुगतान किया जाए  तथा अनुमोदित हास्पिटल व फार्मा स्टोर्स को समयबद्ध भुगतान किया जाए ताकि पेंशनर्स को परेशानी नही हो,यह प्रमुख मांगे शामिल रही।

इसके साथ ही बाली उप खण्ड परिसर मे स्थित पेंशनर भवन को पेंशनर्स उप शाखा,बाली को सौपने हेतु भी ज्ञापन दिया गया ।ज्ञापन लेते समय अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय, बाली ने शीघ्र ही उचित समाधान का भरोसा दिलाया  इस अवसर पेंशनर्स उप शाखा,बाली के परामर्शदाता श्री मोहम्मदअयूब जई, सचिव अशोक कुमार वछैटा,सोहन सिंह राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह सोनीगरा,मूल चंद भाटी,शैतान पुरी,भंवर लाल विश्वकर्मा, उदय सिंह ,सूरजमल, अर्जुन सिंह मोहब्बत सिंह ,महावीर सिंह सोनीगरा,ईश्वर सिंह, मदन लाल ,मांगीलाल, बाबूलाल मारू,दरगा राम व हीरालाल जोशी उपस्थित रहे ।

Previous Post

सिरोहि चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज का सम्मान तथा प्रतिभावान समारोह, विद्यार्थियों का सम्मान, समाज की एकता और शिक्षा पर जोर

Next Post

सीरियारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण में एडवोकेट मुकेश बोहरा भी हुए सम्मलित

Next Post
सीरियारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण में एडवोकेट मुकेश बोहरा भी हुए सम्मलित

सीरियारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण में एडवोकेट मुकेश बोहरा भी हुए सम्मलित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page