• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में ऋतु जैन ने संभाला सभापति का पदभारः बोलीं- टूटी सड़कें, नालियां और बिजली की समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति ऋतु जैन ने बुधवार को पदभार संभाला। इससे पहले नगर परिषद के मुख्य दरवाजे पर उनका स्वागत किया गया।

ऋतु जैन शुक्रवार दोपहर करीब 12:25 बजे अपने घर से रवाना हुईं और 12:28 बजे नगर परिषद पहुंचीं। यहां पार्षदों और शहर के नागरिकों ने उनका स्वागत किया। नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने उन्हें चार्ज सौंपा।

इस दौरान सभापति के साथ उपसभापति ईश्वर सिंह डाबी और सभी पार्षद मौजूद रहे। नगर परिषद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी।

पदभार संभालने के बाद ऋतु जैन ने आम जनता के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिरोही की जनता की मूल समस्याओं, जैसे टूटी सड़कें, टूटी नालियां और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद के सभी कर्मचारी और अधिकारी मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। जनता ने मुझे चुना है, मैं उनकी समस्याओं का सबसे पहले समाधान करने का वचन देती हूं।

Previous Post

दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी विक्रय के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक

Next Post

सोजत में दो ट्रॉले टकराए, ड्राइवर बाल-बाल बचाः आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से आ रहा दूसरा ट्रॉला जा घुसा; केबिन चकनाचूर

Next Post

सोजत में दो ट्रॉले टकराए, ड्राइवर बाल-बाल बचाः आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से आ रहा दूसरा ट्रॉला जा घुसा; केबिन चकनाचूर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page