PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर सालासर जी चौराहे के पास एक गाय को बचाने के चक्कर में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।टैंकर गुजरात से पाली जा रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल ड्राइवर को टैंकर के केबिन से निकालकर सिरोही ट्रॉमा सेंटर भेजा।
हादसे के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बंद रहा और 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त टैंकर हटाया और सड़क पर फैले तेल को मिट्टी से ढककर रास्ता साफ किया।
इस दौरान सड़क किनारे गड्ढे में जमा रिफाइंड तेल को लोग बाल्टी और डिब्बों में भरकर ले गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बताया कि यह जहरीला हो सकता है, लेकिन लोग नहीं माने।





