• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में

पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों के वितरण व संग्रहण की व्यवस्था, हेल्प डेस्क और प्रतिभूति काउंटर स्थापित

पाली 8 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पाली निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर नाम निर्देशन पत्रों के वितरण एवं संग्रहण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत चुनाव के तहत पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए कार्मिकों की नियुक्ति के साथ ही हेल्प डेस्क, नामांकन टीम तथा प्रतिभूति काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
नाम निर्देशन पत्रों के सेट तैयार करने का कार्य जारी -ईआरओ कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों के आवश्यक सेट तैयार करवाने का कार्य भी किया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए संबंधित कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपकर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की तैयारियों पर निगरानी रखी जा रही है।
तैयारियो मे जुटे चुनाव शाखा के कार्मिक – पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, रमेश अणकिया, अनिल नामा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, अनिता पारीक एवं मनोज रांगी सहित संबंधित कार्मिक जुटे हुए हैं। कार्मिकों द्वारा नामांकन से संबंधित दस्तावेजों, काउंटर व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए सहायता तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को व्यवस्थित किया जा रहा है।

Previous Post

गाय को बचाने में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटाःड्राइवर घायल, डेढ़ घंटे जाम; गड्ढे से तेल लूट ले गए ग्रामीण

Next Post

शिवगंज-संत त्रिवेणी गिरी महाराज की मौत पर बढ़ा आक्रोशः संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, शिवगंज थाने के घेराव की दी चेतावनी

Next Post
शिवगंज-संत त्रिवेणी गिरी महाराज की मौत पर बढ़ा आक्रोशः संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, शिवगंज थाने के घेराव की दी चेतावनी

शिवगंज-संत त्रिवेणी गिरी महाराज की मौत पर बढ़ा आक्रोशः संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, शिवगंज थाने के घेराव की दी चेतावनी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page