
PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी
सिरोही-पंजाब के राज्यपाल ने पावापुरी तीर्थ के दर्शन किये व अर्जुन का पौधा लगाया,गौशाला में गौ पूजन कर बछडो को दूध पिलाया
सिरोही 2 जुलाई। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सिरोही जिले में स्थित श्री पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को प्रातः वहां स्थित भगवान श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में पहुंच कर परमात्मा के दर्शन पूजन किये।
उन्होनें मंदिर की शिल्पकला को देखा ओर भगवान से देश में अमन चेन की प्रार्थना की। उन्होने एक पेड़ माॅ के नाम योजना के तहत अपने कर कमलो से वहां पर अर्जुन के पौधे का रोपण किया। इससे पूर्व महाराणा प्रताप बटालियन ने उनको गार्ड ऑफ ओनर दिया। उनके पावापुरी गौशाला में पहुंचने पर ग्वालों व महिलाओं ने गुलाब की पंखुडी उडाकर उनका स्वागत किया ओर राज्यपाल ने उनका आत्मीयता से अभिवादन स्वीकार कर उनसे संवाद कर गौशाला के बारे में जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने गौपूजन कर 5 दिवसीय बछडे को बोतल से दुग्धपान करवा कर उसको लाड लडाया।गौशाला के विजिट रजिस्टर में राज्पाल ने लिखा कि वे बहुत भाग्यशाली है कि गौशाला की नींव रखते वक्त के पी संघवी परिवार ने उन्हे भी भूमि पूजन का लाभ दिया। उन्होने कहा कि वे अपने भाग्य का पुण्यदयों मानते है कि उन्हें जीवदया के कार्यो की प्रेरणा मिली। उन्होने प्रभु से यही आर्शीवाद मांगा है कि वे एक आर्दश जीवन जी कर जनसेवा के कार्य करते रहे। उन्होने कहा कि पावापुरी तीर्थ में 25 साल में 88 लाख यात्रिको का आवगमन यह प्रमाण है कि यह धाम लोगों के लिए अत्यत मनमोहक एवं साधना स्थल हैं।
राज्यपाल के साथ क्षेत्रीय सासंद लुम्बाराम चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. रक्षा भण्डारी, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, सुरेश कोठारी, आबुरोड के बाबुभाई पटेल, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल, मंडल अध्यक्ष आयुष लौहार, हार्दिक देवासी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह देवड़ा एवं अनेक पदाधिकारी, जिला अधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता भी साथ थें।
पावापुरी ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन एवं प्रबंधक सुरेन्द्र जैन ने राज्यपाल बनने के बाद पहली बार पावापुरी आगमन पर उनका तिलक, माला, पगडी पहनाकर स्वागत करते हुऐ तीर्थ के 25 वर्षो की प्रगति से अवगत कराया।
इसके बाद वे यहां से सांसद लुम्बाराम चैधरी के साथ जालोर जिले के भाण्डवपुर तीर्थ के लिए रवाना हुऐ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद लुम्बाराम चौधरी ने गुलाबगंज से माउण्ट आबु सडक की आवश्यकता एवं उपयोगिता की जानकारी देते हुऐ सडक के निर्माण के लिए भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय की ओर से 23 किमी. नई सडक के लिए 205 करोड़ बजट के आवंटन की पुरी जानकारी राज्यपाल कटारिया को देते हुऐ अनुरोध किया कि वे इस सडक के निर्माण में वन विभाग से स्वीकृति दिलाने में मदद करावें। कटारिया ने कहा कि वास्तव में इस वैकल्पिक सडक की आज सख्त जरूरत हैं इसलिए वे केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भुपेन्द्र यादव से खुद भी अनुरोध करेगें कि वे इस सडक का काम करवाने में आवश्यक स्वीकृति जल्द प्रदान करें। उन्होने क्षेत्रीय सांसद लुम्बाराम चौधरी को भाग्यशाली बताते हुऐ कहा कि उन्हे सासंद बनने का सुन्दर मौका मिला हैं अतः वे जनता की आवाज हर स्तर पर बुलंद कर जनता के कार्यो को करवा कर उनका दिल जीते।










