PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के नितोड़ा गांव में रविवार देर रात डोला कृषि कुएं पर मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत पर रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
रात करीब 12 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और रेस्क्यू किया।
मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह घटना अलसुबह से गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।




