• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडार-चार दिन से लापता युवक कोटा में मिलाः मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर गुजरात से घर लौट रहा था, मगरीवाड़ा में बाइक-मोबाइल मिले थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 2, 2026
in Local
0
मंडार-चार दिन से लापता युवक कोटा में मिलाः मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर गुजरात से घर लौट रहा था, मगरीवाड़ा में बाइक-मोबाइल मिले थे

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-मंडार थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव से लापता युवक को पुलिस ने चौथे दिन कोटा से ढूंढ लिया है। युवक गुजरात के गुंदरी मार्केट से मूंगफली की फसल के करीब 2 लाख रुपए लेकर घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक और मोबाइल मगरीवाड़ा में एक बंद होटल के पास लावारिस हालत में मिले थे। रविवार रात युवक कोटा में मिला। पुलिस उसे वापस मंडार लेकर आ रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।खुलासा हो सकेगा।

घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शुरू की तलाश

पुलिस के अनुसार, रोहुआ निवासी सुरताराम पुत्र रतनाराम चौधरी के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरताराम गुजरात के गुंदरी मार्केट गया हुआ था। 28 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे वह मूंगफली की फसल के लगभग 2 लाख रुपए लेकर घर के लिए रवाना हुआ था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान मगरीवाड़ा में एक बंद होटल के पास उसकी मोटरसाइकिल और कुछ दूरी पर मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले।

चार दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक अशोक आंजना और थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के नेतृत्व में पुलिस की टीमें युवक की तलाश में जुटी थीं। आसपास के जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें डॉग स्क्वायड और करीब 70 पुलिस जवान भी शामिल रहे। रविवार रात युवक कोटा में मिल गया।

ऐसे चली तलाश की टाइमलाइन

28 अक्टूबरः शाम करीब 4 बजे सुरताराम गुंदरी (गुजरात) मार्केट से मूंगफली की फसल के करीब 2 लाख रुपए लेकररवाना हुआ। शाम को मगरीवाड़ा में बंद होटल के पास उसकी बाइक और मोबाइल फोन मिले।

29 अक्टूबरः एमओयू टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की टीमें गठित कर सर्च अभियान शुरू किया गया।

30 अक्टूबरः समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर जांच तेज करने की मांग की। पुलिस के करीब 70 जवानों ने आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

31 अक्टूबरः डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा।

1 नवंबरः मगरीवाड़ा, धनपुरा और रोहुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में पैदल तलाश की गई। ग्रामीण भी अभियान में शामिल हुए। रात में युवक कोटा में मिल गया।

पुलिस का किया स्वागत

वहीं युवक को सकुशल बरामद करने के लिए मंडार पुलिस का सोमवार शाम को स्वागत किया गया। मंडार थाने में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में चौधरी समाज व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अजेय सिंह राठौड़, डीएसपी अशोक आंजना, सीआई प्रवीण आचार्य सहित पूरी पुलिस टीम का साफा और माला पहनाकर बहुमान किया।इसके साथ ही, इस पूरे सर्च अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका और अहम योगदान देने वाले कृष्णवीर सिंह रोहुआ का भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। टीम में शामिल फगलूराम, कांतिलाल, हनुमान पूनिया, कुलदीप सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।

Previous Post

रेवदर में बंद पड़े कबाड़ के गोदाम में आग लगीः चार-पांच महीने से बंद था, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; आग बुझने के बाद पहुंची दमकल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page