• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-नए एसपी सिंह ने कोतवाली का किया निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैगमार्च

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-नए एसपी सिंह ने कोतवाली का किया निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैगमार्च

सिरोही-जिले के नए एसपी डॉ. अजय सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार शाम को कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। शहर में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कोतवाली परिसर देखा।

मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, हवालात, मेस, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली परखी। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थाने की सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को कहा। आमजन की सुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाने, अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस बेड़े ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से रवाना हुआ। पैलेस रोड, सदर बाजार, सरजावाव दरवाजा समेत शहर के प्रमुख, व्यस्ततम मार्गों से गुजरा। एएसपी नरेंद्र कुमार, कोतवाली थानाधिकारी कैलाशदान, एएसआई सचेंद्र रतनू समेत अन्य पुलिस अधिकारी, जवान मौजूद रहे।

Previous Post

देसुरी-रणकपुर घाट में जीप पलटी, पीपला के 9 लोग घायल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने घायलों को बेहतर उपचार को लेकर दिए निर्देश

Next Post

सिरोही-घर में अकेली थी 14 वर्षीय छात्रा, फंदे से लटकी मिली,पुलिस जांच में होगा मौत के कारणों का खुलाशा

Next Post

सिरोही-घर में अकेली थी 14 वर्षीय छात्रा, फंदे से लटकी मिली,पुलिस जांच में होगा मौत के कारणों का खुलाशा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page