PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शहर के डाबी लाइन क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वह स्थानीय स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। कोतवाली थाने के एएसआई सचेंद्र रतनू ने बताया कि घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी। परिजनों के अनुसार मृतका के पिता सुबह काम पर चले गए थे, जबकि मां भी काम के लिए बाहर गई थी। उसके दोनों भाई स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे मां घर लौटीं तो जाली वाला दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर जाकर देखने पर बालिका फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस ने घर के साथ बालिका के स्कूल बैग और किताबों की भी तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। समाजसेवी प्रकाश प्रजापति की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।





