• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन, सिरोही विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन, सिरोही विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन, सिरोही विधायक कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

सिरोही (दलपतसिंह भायल)नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नारी वंदन अधिनियम को लेकर स्थानीय स्तर पर समर्थन बढ़ता नजर आ रहा है। इसी क्रम में एडवोकेट अनुराधा सिंह ने विधायक जन सुनवाई केंद्र, सिरोही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ओटाराम देवासी  की उपस्थिति में एडवोकेट अनुराधा सिंह ने नारी वंदन अधिनियम को महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को समाज और राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और महिलाओं के हित में ऐसे कानूनों को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जन सुनवाई केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous Post

रामसीन-सड़क दुर्घटना, सांड से टकराई बाइकः एक नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Next Post

पाली में सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी पर निगम की सख्त कार्रवाई, 5000 रुपये जुर्माना वसूला

Next Post

पाली में सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी पर निगम की सख्त कार्रवाई, 5000 रुपये जुर्माना वसूला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page