PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत श्री किशोरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में अशोक आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में भवानी सिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व में जाब्ते द्वारा दिनांक 05.08.2026 की रात्रि में मोहब्बतगनर में पशुओं के पानी पीने के लिये बने ओढु को पानी से भरने के लिये लगाये गये सौर उर्जा पम्पसेट से केबल चोरी कर ले जाने वालों के विरूद्ध प्रकरण संख्या 99 दिनांक 06.08.2026 धारा 303(2) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री दर्ज कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आस पास रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर फुटेज लिये तथा आस पास के खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण व खास मुखबीर की सूचना से एक बालअपचारी को डिटेन कर चोरी गई केबल को बरामद किया गया। बालअपचारी द्वारा दिनांक 02.08.2026 की रात्रि में सवराटा गांव के सुन्धा माता मंदिर में अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया गया।
पुलिस टीमः-
1.भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2 जयकिशन हैड कानि 475 पुलिस थाना कालन्द्री।
3 प्रकाश कुमार कानि 288 पुलिस थाना कालन्द्री।
4 नेहपालसिंह कानि 16 पुलिस थाना कालन्द्री।
5. भीखाराम कानि 279 पुलिस थाना कालन्द्री।
6.आसुलाल कानि 859 पुलिस थाना कालन्द्री।


