• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास का आरोपी  मात्र 48 घण्टे में किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा प्रकरण हत्या के प्रयास से जुडा होने से वांछित अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देने पर  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में  चैलसिंह, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस थाना पिण्डवाडा टीम द्वारा अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री में दिनांक 06.08.2026 जान से मारने की नियत से चाकू से वार करने वाले आरोपी भारमाराम को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी वारदात के बाद फरार चल रहा था। जिनकी दस्तायबी हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर की गई थी।

घटना विवरणः- मजरूब  प्रवीण कुमार पुत्र  प्रभुराम जी जाति मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी केशवगंज पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही ने महाराणा भोपाल अस्पताल उदयपुर में पर्चा बयान दिया कि वर्तमान में अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के पैकिंग प्लांट में  सम्पत मेवाडा ठेकेदार के पास अन्य व्यक्ति भी काम करते है। दिनांक 06.08.2026 को मेरी ड्यूटी 02 पीएम से 10 पीएम की ड्यूटी थी हमारी ड्यूटी वैगन लॉडिंग मशीन परथी जहां पर हम पांच जने काम करते है तथा वहां पर तीन मशीने है जिस पर तीन ऑपरेटर तथा एक जॉम के उपर काम करता है तथा मैं रिलीवर का काम करता हूं जो ऑपरेटर व जॉम पर काम करने वालो को मैं चाय-पानी, नाश्ता व पैशाब आदि करने के लिये उनको रिलीव कर उनकी जगह काम करता हूं। आज दिनांक 06.08.2026 को हमारी ड्यूटी के वक्त भारमाराम, कपिल व भीखाराम मशीन पर थे तथा भरत कुमार जाम पर काम कर रहा था। शाम करीब 04.30 पीएम के लगभग मैनें तीनो ऑपरेटरो को पानी दिया तब भारमाराम गरासिया ने मेरे को फोन किया कि मुझे बाथरूम जाना है मुझे छोडने आओ तब मैने कहां कि मैं नाश्ता कर रहा हूं तथा नाश्ता करके आता हूं तब मैं नाश्ता कर भारमाराम के पास गया व उसको कहां कि अब तुम जा सकते हो तथा मैं मशीन को ऑपरेट करने लगा भारमाराम ने अपनी जेब से चाकू निकाला व जैसे में उसकी तरफ मुडा उसने मुझे रोककर मुझे जान से मारने की नियत से मेरे पेट में बांयी तरफ छुरी मारी तब मैने उसका बचाव किया तो मेरे दाहिने हाथ की हथेली व बांए पैर के घुटने के पास छुरी से वार कर मुझे घायल कर दिया मेरे चिल्लाने पर मेरे साथी आये तब भारमाराम गरासिया वहां से भाग गया वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः- भारमाराम पुत्र हिमाराम ग्रासिया उम्र 36 साल निवासी रानीफली वरली पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. चैलसिंह पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
02 जगदीश कुमार सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
03 मांगीलाल हैडकानि 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
04.अरजीराम कानि 753 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।

Previous Post

सिरोही- रोड पर लुट के ईरादो से राहगीरो के वाहनो में तोडफोड करना व दहसत फैलाने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post

मोहब्बतनगर में कुऐं से केबल चोरी का नाबालिक आरोपी डिटेन केबल की बरामद

Next Post

मोहब्बतनगर में कुऐं से केबल चोरी का नाबालिक आरोपी डिटेन केबल की बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page