PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में सारणेश्वरजी रोड पर मातर माताजी मंदिर गेट के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक बंदर ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। इससे 1 महिला समेत 3 लोग घायल हो गए।
बंदर के काटने से घायल महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि दोनों पुरुष दूसरी जगह इलाज कराने चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर गेट के पास रहने वाली 55वर्षीय रेखा देवी घर से सामान लेने निकली थीं। तभी बंदर ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। पैर में घाव हुआ और खून बहने लगा।
परिजन रेखा देवी को ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करीब 1 घंटे आराम करने और फिर घर जाने की सलाह दी गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर का व्यवहार असामान्य लग रहा था और उससे दूसरे लोगों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। कुछ लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।




