PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना इलाके में एक युवती के किडनैप और रेप का मामला सामने आया है। कार सवार 4 बदमाशों ने पीड़िता का पहले किडनैप किया। उनमे से 1 ने उससे रेप किया और बाकि 3 बदमाशों ने चाकू दिखाकर सामान लूट लिया। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित युवती गुजरात से आई थी। वह पिंडवाड़ा पंचायत समिति से ऑटो में बैठकर झाड़ोली रवाना हुई। झाडोली बस स्टैंड से दूसरे ऑटो में बैठी।करीब सात-आठ किलोमीटर जाने के बाद वह एक गांव में उतरी और दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी।
चाकू दिखाकर किडनैप, सुनसान जगह पर रेप इसी दौरान काले रंग की कार में आए 4 युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने चाकू दिखाकर उसे कार में बैठाया और सुनसान जगह ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ रेप किया।
युवती के रोने-चिल्लाने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। उसके 3 साथियों ने चाकू दिखाकर उसकी सोने की नथ, चांदी का कंदोरा, स्मार्टफोन, खरीदे हुए कपड़े और 8 से 10 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद उसे कार से धक्का देकर नीचे गिराया और पिंडवाड़ा की ओर भाग गए।
लिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
