
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। सिरोही समीपवर्ती बावली स्थित वजाजी दाता की मंदिर का वार्षिकोत्सव वजावत देवड़ा परिवार की ओर से मनाया। मेले में आसपास 17 गांवों के लोगों ने भाग लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता मांगूसिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वजाजी दाता की पूजा अर्चना के साथ हुई। संचालन अध्यापक नारायनसिंह देवड़ा ने किया।
वजावत परिवार के अलावा बरलूट थानाधिकारी जितेंद्र सिंह देवड़ा व राजपूत छात्रावास सिरोही के सदस्य ईश्वरसिंह देवड़ा को सम्मानित किया। कर्नल डॉ. अभयसिंह देवड़ा, जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह, मांगूसिंह देवड़ा, बहादुरसिंह देवड़ा, धन्ना कंवर व खुशबु कंवर ने समाज कल्याण व उत्थान के लिए समाज की कुरीतियों को खत्म करने, बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने व सरकारी नौकरी एवं व्यवसाय में आगे बढ़ने को लेकर चर्चा की
होनहार बालक-बालिकाओं का पारितोषिक देकर सम्मान किया। बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कर्नल डॉ. अभयसिंह देवड़ा की ओर से प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया। अर्जुनसिंह देवड़ा, नाथूसिंह देवड़ा, ईश्वरसिंह देवड़ा, भंवरसिंह देवड़ा, महिपालसिंह देवड़ा, श्रवणसिंह देवड़ा, नवलसिंह देवड़ा, मालमसिंह देवड़ा, नरपतसिंह देवड़ा, रणवीरसिंह देवड़ा आदि मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।


