PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-विधवा वृद्ध महिला के साथ गैंगरेप व लूट की वारदात करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में सीताराम पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 19.08.2024 की रात्री में सुरपगला गांव में एक विधवा वृद्ध महिला के साथ गैंगरेप व लूट की जघन्य घटना करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किये गये।
घटनाः – दिनांक 13.08.2024 की रात्री में वाजियाफली सुरपगला निवासी एक 63 साल की विधवा महिला अपने घर अकेली सो थी, रात में समय करीब एक बजे आरोपी प्रभू पुत्र पूना गरासिया निवासी सुरपगला व भारमा पुत्र वागाराम गरासिया निवासी ईडरमाला ने अकेली महिला को घर पर देखकर दोनों उसके घर गये एवं उसके साथ मारपीट कर दोनों ने मिलकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कर घर के अन्दर से रूपये लूटकर ले गये। इस घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया। विधवा वृद्ध महिला के साथ गैंगरेप व लूट की जघन्य घटना को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम ने घटना के पश्चात दोनों आरोपियों की लगातार तलाश कर सुरपगला व ईडरमाल की दुर्गम पहाडी पर छूपे हुए दोनों आरोपियों को दस्तायब कर गिरफ्तार किये गये।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. प्रभू पुत्र स्व पूना जाति गरासिया उम्र 28 साल निवासी सुरपगला पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही।
02. भारमाराम पुत्र वागाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी ईडरमाल पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत आबूपर्वत ।
2. सीताराम पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. उम्मेदसिंह कानि.न. 756 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. सरूपसिंह कानि.न. 240 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5 शम्भूसिंह कानि.न. 814 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. ओमप्रकाश कानि.न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको