लोहार समाज का 37वां वार्षिक मेला संपन्नः मोहब्बत नगर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व विधायक ने दिया एकजुट रहने का संदेश
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के मोहब्बत नगर में लोहार समाज का 37वां वार्षिक मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वार्षिक उत्सव में 18 गांवों के मोटा मगरा परगना देववंशीय मालवीय लोहार समाज के सदस्यों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।कार्यक्रम में सिरोही के पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
उन्होंने मां के दर्शन किए और समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए समाज की एकता और प्रगति पर बल दिया। लोढ़ा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर समस्त देववंशीय मालवीय लोहार समाज के सदस्यों ने संयम लोढ़ा का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। पुजारी हसमुख भट्ट ने माताजी के दर्शन के समय उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित किया।
मेले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान लक्ष्मणजी लोहार, मोहब्बत नगर के प्रतिनिधि और समस्त मालवीय लोहार समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

