PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा अतिरिक्त प्रभार वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह आरपीएस, थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता द्वारा दिनांक 16.10.2026 को पुलिस थाना सिरोही सदर के एनडीपीएस प्रकरण में रेंज स्तरीय टॉप-10 में वांछित अभियुक्त कंवराराम को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 20.08.2023 को स्कॉपियों वाहन में कुल 498 किलोग्राम डोडा चुरा परिवहन करते हुए वाहन को राजपुरा के जंगल में पुलिस द्वारा पीछा करने पर वाहन छोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गये थे। प्रकरण में वांछित अन्य आरोपी जगदीश धुधववाल व ललित ऑजणा को पुर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 16.11.2026 को आरोपी कंवराराम को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- कवराराम पुत्र वगताराम जाति जाट उम्र 36 साल निवासी बोला पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण हाल गंगाराम पेट्रोल पम्प के पिछे बलदेवनगर बाडमेर पुलिस थाना रिक्को जिला बाडमेर।
पुलिस टीमः-
1. घनश्याम सिंह आरपीएस, थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर।
2. राजेश कुमार सउनिपु पुलिस थाना सिरोही सदर।
3. प्रवीणसिह कानि. नं. 861 पुलिस थाना सिरोही सदर।

