PALI SIROHI ONLINE
पाली- मोनिका सेन, आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं प्रतीक मील, वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा अमीलाल उनि थाना प्रभारी पुलिस थाना सिरियारी एवं राजेन्द्र सिंह उ०नि० प्रभारी जिला स्पेशल टीम (DST) के नेतृत्व में पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में बड़ी एवं सफल कार्यवाई की गईं। उक्त कार्यवाई में पुलिस टीम द्वारा कुल 464 किलो 480 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर डोडा पोस्त के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉपियो गाडी जब्त की गईं।
घटना का विवरणः- जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना सिरियारी ने एक संदिग्ध स्कॉपियो को रुकने का ईशारा किया तो स्र्कोपियो चालक स्र्कोपियो को और तेज गति से भगाकर ले गया जिस पर लगातार पिछा कर स्र्कोपियो के तीन टायर ब्रस्ट पंचर करने पर स्कॉपियो चालक स्कॉपियो को छोडकर जंगल व पहाडी में अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिस पर नियमानुसार स्र्कोपियो गाडी की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान स्कॉपियो गाडी से 464 किलो 480 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त स्र्कोपियो जब्त की गई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद अवैध डोडा पोस्त के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान हेतु उच्च अधिकारियों आदेशानुसार जांच थानाधिकारी पुलिस थाना औधौगिक क्षेत्र पाली के हवाले की गई।
पुलिस द्वारा किए गए प्रयासः अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप उक्त कार्यवाई में कुल 464 किलो 480 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
गठित टीम डोडा पोस्तः-
1. अमीलाल थाना प्रभारी पुलिस थाना सिरीयारी।
2. राजेन्द्रसिंह उ०नि० प्रभारी डीएसटी टीम पाली
3. चंद्रवीरसिंह सउनि डीएसटी टीम पाली
4. जगाराम सउनि डीएसटी टीम पाली
5. श्रवणसिंह सउनि डीएसटी टीम पाली
6. धनराज मुआ नम्बर 176 डीएसटी टीम पाली
7. लक्ष्मणसिंह कानि. न. 46 डीएसटी टीम पाली (विशेष भूमिका)
8. रामनिवास कानि. न. 642 डीएसटी टीम पाली (विशेष भूमिका)
9. देवीलाल कानि. न. 935 डीएसटी टीम पाली (विशेष भूमिका)
10. धर्मेन्द्रसिंह कानि. चालक न. 1266 डीएसटी टीम पाली
11. दीनाराम सउनि पुलिस थाना सिरियारी
12. देवीसिंह कानि. न. 740 पुलिस थाना सिरीयारी।
13. गोतम चन्द कानि. न. 1822 पुलिस थाना सिरीयारी।
14. मुकेश चालक कानि. न. 1565 पुलिस थाना सिरियारी
15. राजेन्द्र कुमार कानि. न. 621 पुलिस थाना सिरियारी
16. श्रवणसिंह कानि. न. 739 पुलिस थाना सिरियारी
17. मनमोहन कानि. न. 1705 पुलिस थाना सिरियारी
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01 अज्ञात


