• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-जेल में भजन-कीर्तन, वॉलीबॉल व कैरम बोर्ड पर बंदियों का दिखा हुनर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 4, 2026
in Local
0
सिरोही-जेल में भजन-कीर्तन, वॉलीबॉल व कैरम बोर्ड पर बंदियों का दिखा हुनर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जिला कारागृह सिरोही में बंदियों का मानसिक तनाव दूर करने और सकारात्मकता का संचार करने के लिए तीन दिवसीय खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसका शनिवार को समापन हुआ।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के अध्यक्ष अजय शर्मा के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बैरकों की सलाखों के पीछे रहने वाले बंदियों ने कैरम, शतरंज, वॉलीबॉल, चित्रकला, भजन-कीर्तन जैसी स्पर्धाओंमें भाग लिया। इसका उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, भ्रातृत्व भाव का विकास करना रहा। समापन समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता व उपविजेता बंदियों को सम्मानित किया।

समापन समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सावित्री आनंद निर्भीक ने बंदियों से कहा कि खेल और रचनात्मक गतिविधियां केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं। ये मनुष्य के भीतर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने बंदियों से कहा कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। इन गतिविधियों के जरिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

सुधार और पुनर्वास में खेल महत्वपूर्ण : समाज कल्याण अधिकारी : समाज कल्याण अधिकारी अशोक राजपुरोहित ने कहा कि खेलों के माध्यम से बंदियों को स्वस्थ, सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। जिला कारागृह के उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से बंदियों के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द बढ़ता है। खेल स्पर्धाओं में वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम शामिल रहे। रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भजन-कीर्तन में भी बंदियों ने उत्साह से भाग लिया। जिला कारागृह उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़, मुख्य प्रहरी सुरज्ञानसिंह, सहदेव, मेहरराम समेत जेल स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। इन गतिविधियोंविभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। इन गतिविधियों में बंदियों ने दिखाया उत्साह बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे आयोजन बेहद सकारात्मक पहल साबित होते हैं। जेल के सीमित वातावरण, अकेलेपन, तनाव के बीच ऐसी गतिविधियों से बंदियों को भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिलता है। डॉ. देवेंद्र बसेरा (मनोचिकित्सक, मेडिकल कॉलेज सिरोही)

Previous Post

बाली-देसूरी पंचायत समिति में 29 और 31 अक्टूबर को वोटिंग: 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी मतगणना, सरपंचों के नतीजे मतदान के दिन आएंगे

Next Post

जोजावर के श्रद्धालु राजस्थानी वेशभूषा में केदारनाथ पहुंचेः सुख-समृद्धि की कामना की, अन्य यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने

Next Post
जोजावर के श्रद्धालु राजस्थानी वेशभूषा में केदारनाथ पहुंचेः सुख-समृद्धि की कामना की, अन्य यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने

जोजावर के श्रद्धालु राजस्थानी वेशभूषा में केदारनाथ पहुंचेः सुख-समृद्धि की कामना की, अन्य यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page