• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोजावर के श्रद्धालु राजस्थानी वेशभूषा में केदारनाथ पहुंचेः सुख-समृद्धि की कामना की, अन्य यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 4, 2026
in Local
0
जोजावर के श्रद्धालु राजस्थानी वेशभूषा में केदारनाथ पहुंचेः सुख-समृद्धि की कामना की, अन्य यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने

PALI SIROHI ONLINE

जोजावर (मारवाड़ जक्शन)-उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर पाली जिले के जोजावर क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल केदारनाथ धाम पहुंचा। इस दल ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

शिव भक्त हरजीराम के नेतृत्व में यह दल बीते शनिवार को जोजावर से रवाना हुआ था और गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचा। मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालु पारंपरिक राजस्थानी पहनावे में थे।

उन्होंने सफेद धोती-कुर्ता, लाल साफा और गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। उनकी वेशभूषा अन्य यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

फुलेश्वर महादेव मंदिर विकास कमेटी (जोजावर) के वार्ड प्रशासक रावाराम देवासी ने यह जानकारी दी। दल में सोनू, ओम रावल, प्रहलाद, किशन रावल, प्रिंस रावल, वचनाराम, हीराराम, रावाराम, महेंद्र रावल, विनय रावल और जितेंद्र कुमार सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।

Previous Post

सिरोही-जेल में भजन-कीर्तन, वॉलीबॉल व कैरम बोर्ड पर बंदियों का दिखा हुनर

Next Post

पाली-देशवाली सिपाही समाज का सामूहिक निकाहः 6 जोड़ों का निकाह हुआ, दुल्हनों को मिले घरेलू सामान

Next Post
पाली-देशवाली सिपाही समाज का सामूहिक निकाहः 6 जोड़ों का निकाह हुआ, दुल्हनों को मिले घरेलू सामान

पाली-देशवाली सिपाही समाज का सामूहिक निकाहः 6 जोड़ों का निकाह हुआ, दुल्हनों को मिले घरेलू सामान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page